फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलसि ने जंगल में मिले अज्ञात वृद्व के शव को पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के चकफेरी गांव के जंगल में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास की। सफलता न मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार शव बुरी तरह से विकृत हो चुका था। इसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी होगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह के अनुसार रविवार की सुबह चकफेरी गांव निवासी रियासत अली पुत्र उस्मान अली ने उन्हें फोन कर जंगल में पड़ी विकृत वृद्ध के शव के बारे में सूचना दी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह को मय फोर्स मौके पर भेजा गया। पुलिस मौका मुआयना कर शव के शिनाख्त कराने का प्रयास की। इस दौरान आसपास के गांव हामिदाबाद, नवाबगंज, चकफेरी, खेमरी, मनिहारखेड़ा, मेहंदीपुर के लोगों को बुलाकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली, इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि मरने वाले की उम्र 70 वर्ष के करीब है, चूंकि शव बुरी तरह से विकृत हो गया था, जिसके कारण उसकी शिनाख्त नहीं कराई जा सकी। पुलिस की मानें तो जंगली जानवरों ने भी शव को नोच कर क्षति पहुंचाने का कार्य किया था। फिर भी शव का शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक की कुर्ते की जेब से बाइक का टूटा हुआ इंडिकेटर बरामद हुआ है। पूरी संभावना है कि मरने वाला मानसिक रोगी रहा हो। फिलहाल, पुलिस मरने वाले का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें