फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कमरे में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत कोठीपुरा में कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वह कुछ समय पहले से ही क्षेत्र में कबाड़ी का काम कर रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कोठीपुरा में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो जांच करने पर मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वह इस व्यक्ति को विजय उर्फ बाबा नाम से जानते थे, लेकिन उसके परिजन और घर का पता नहीं है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें