फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने किया धर्मशाला-शिमला एनएच का निरीक्षण

Thu, 17 Aug 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग दगसेच के पास भूस्खलन होने से बंद हो गई थी, जिसे अब छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। वीरवार को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने एनएच का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि अभी इस सड़क को केवल छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है। ट्रायल के बाद आवाजाही के लिए बड़े वाहनों को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना। बताया कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को नम्होल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से इन परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त ने सभी प्रभावित परिवारों से कहा कि कोई भी व्यक्ति उन घरों में न जाए जहां पर दरारें आ गई हैं। उन्होंने परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें