बिलासपुर। बिलासपुर क्रिकेट संगठन ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। मैच में 16 साल से कम आयु के छात्रों ने भाग लिया। मैच में डीएवी स्कूल बरमाणा के लड़कों और लड़कियों की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजयी टीमों को पुरस्कृत किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने उनका भव्य स्वागत किया। संवाद