फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के इतिहास पर जागरूक कर रही साइकिल रैली

विज्ञापन
अपने साइकिल अभियान के दौरान बिलासपुर से मंडी के लिए रवाना होते राइजिंग स्टार बायोनेट की 16वीं सिख ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ और स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कोर ने साइकिल यात्रा निकाली। राइजिंग स्टार बायोनेट की 16वीं सिख लाइट इन्फेंटरी यूनिट ने इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की। साइकिल सवार जवान देश के कठिन पहाड़ी क्षेत्रों से होते हुए 554 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह साइकिल यात्रा वीरवार रात को बिलासपुर पहुंची। रावमापा छात्र रौड़ा में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह मंडी के लिए रवाना हुई। साइकिल यात्रा में शामिल 10 सैनिकों का उद्देश्य विद्यार्थियों, एनसीसी बटालियन के कैडेटों व युवाओं को जोड़ना और उनसे बातचीत करना है। इस दौरान जवान उन्हें सेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूक करेंगे। इस यात्रा को सात फरवरी को शुरू किया गया था। अभियान का समापन 19 फरवरी को योल कैंट धर्मशाला में होगा। बिलासपुर से रवाना होने से पहले लेफ्टिनेंट अभिषेक सांबयाल ने स्कूली बच्चों को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य जीवन ज्योति शर्मा ने भारतीय सेना के जवानों का स्कूल में पधारने पर स्वागत किया। छात्रों से आह्वान किया कि लेफ्टिनेंट अभिषेक सांबयाल के अनुभवों को अपने जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें