फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर में कथा के समापन पर लगाया भंडारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। औहर स्थित नरसिंह मंदिर में सात दिवसीय शिव कथा का रविवार को समापन हुआ। हवन-यज्ञ में पूर्णाहुतियां डालने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंत्रोच्चारण के याथ हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने आहुतियां डालकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल भी विशेष रूप से कथा श्रवण के लिए पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्र की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं। आचार्य संदीपन वशिष्ठ ने शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान शिव अत्यंत सरल, करुणामय और भक्तों के कष्ट हरने वाले हैं। मनुष्य यदि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करे और अपने जीवन में सदाचार अपनाए, तो उसके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें