फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मर्यादा पुरुषोत्तम का जीवन ही सच्चा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मां संतोषी माता मंदिर में करवाई जा रही श्रीराम कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम सोई (मरहोल) स्थित मां संतोषी माता मंदिर इन दिनों भक्ति के रंग में सराबोर है। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कथा पंडाल भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। ज्योतिषाचार्य पंडित मदन लाल दुर्वासा ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन केवल एक पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा दिखाने वाला एक जीवंत आदर्श मार्ग है। सत्य, सेवा और मर्यादा को अपनाकर ही समाज में सुख-शांति लाई जा सकती है। कैकेयी के वरदान और श्रीराम के वनवास गमन का प्रसंग सुनाया तो पंडाल में मौजूद कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। कैसे एक पुत्र ने पिता के वचनों को निभाने के लिए राजपाट और सुख-सुविधाओं का त्याग कर दिया। माता सीता के पतिव्रत धर्म और लक्ष्मण के निस्वार्थ सेवा भाव को पारिवारिक प्रेम की सर्वोच्च मिसाल बताया। भरत के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज के युग में जहां भाई-भाई संपत्ति के लिए लड़ते हैं, वहीं भरत ने सत्ता को ठुकरा कर भाई के प्रति प्रेम और त्याग का अनूठा उदाहरण पेश किया था। उन्होंने नई पीढ़ी से नशे की कुरीतियों से दूर रहने, माता-पिता का सम्मान करने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें