फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भक्ति, प्रेम और सदाचार का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्ध बाबा गोदड़ीया फेटीधार मंदिर पनोह में भागवत कथा संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। पनोह स्थित सिद्ध बाबा गोदड़िया फेटीधार मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावविभोर होकर श्रवण किया। कथावाचक आचार्य चंदन शर्मा ने श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने का मार्ग प्रशस्त करती है और समाज में सकारात्मक सोच व सद्भाव को बढ़ावा देती है। अंतिम दिवस पर हवन यज्ञ, आरती तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के आयोजक एवं मंदिर के पुजारी सुरजीत सिंह तथा मस्तराम ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें