ग्राम पंचायत पंजगाईं के गांव कुनणु में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात शनिवार सुबह की है जब 26 वर्षीय अंशुल घर से बैरी अपने होटल गया था। मगर यहां उसे अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।
मौके वारदात से मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह अपने मुकाम को हासिल न करना बताया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मुकद्दमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अंशुल गौतम कुछ समय पहले गोआ में नौकरी करता था। मगर किसी कारण उसे अपनी नौकरी छोड़ वापस घर आना पड़ा था।
इसके बाद उसने स्थानीय क्षेत्र बैरी में ही ढाबा चलाता था। अंशुल शनिवार सुबह ही घर से अपने काम के लिए बैरी पहुंचा। मगर यहां से कुछ देर बाद ही उसकी आत्महत्या करने की सूचना मिली।
वहीं सूचना मिलते बरमाणा थाना प्रभारी प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर पाया गया कि होटल का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि शुरू में परिजनों को संदेह हुआ कि शायद यह कत्ल का मामला है। मगर सुसाइड नोट मिलते ही सब साफ हो गया।
जिंदगी में मुकाम हासिल नहीं कर पाया
अंशुल गौतम ने सुसाइड नोट पर लिखा है कि मेरे सारे ताया और चाचा ने आज तक मेरा और मेरे परिवार का बहुत ख्याल रखा और हमे बहुत प्यार भी दिया। मैं चाहता हूँ कि मेरी मौत के बाद मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं किया जाए। अंशुल ने लिखा था कि वो जिंदगी में जिस मुकाम को हासिल करना चाहता था वो नहीं कर सका जिस कारण वो जिंदगी से बहुत दूर जा रहा है।
मां और बहन को छोड़ गया पीछे
26 वर्षीय अंशुल खुद तो जिंदगी से हारकर मौत को गले लगा गया। लेकिन अपने पीछे अपनी मां और बहन को छोड़ गया। उल्लेखनीय है कि अंशुल के पिता ने भी आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था।
एसपी राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।