फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर गिरा ट्राला, चार लोग घायल

Sat, 16 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात स्वारघाट के भूमक नामक स्थान पर ट्राले के ट्रक पर गिर जाने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे बड़ा मालवाहक ट्राला आरजे (1जे.9410) कीरतपुर से कुल्लू की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


ट्राला स्वारघाट से गंभर पुल की तरफ उतराई में जा रहा था तो भूमक स्थान पर तीखे मोड़ पर ट्राला असंतुलित होकर लदी हुई मशीनरी सहित सामने से आ रहे ट्रक नंबर (एचपी12डी.2991) पर पलट गया। इस कारण नालागढ़ के ट्रक में सवार चालक 42 वर्षीय केवल कृष्ण, पत्नी सहित 6 वर्षीय बच्ची निवासी गंघोटा जिला हमीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्राले का चालक जय सिंह 32 निवासी केशपुरा जिला अजमेर राजस्थान को भी सड़क हादसे में गंभीर रूप चोटें आई हैं।

सड़क दुर्घटना में ट्राला बीच सड़क में पलट जाने के कारण रात से ही भूमक स्थान पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि स्वारघाट पुलिस ने सुबह के समय दोनों वाहनों को हटाकर एक तरफ से यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक चालक केवल कृष्ण अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ने बद्दी नालागढ़ जा रहा था। हादसे की सूचना एक ढाबा मालिक ने पुलिस थाना स्वारघाट में दी। मौके पर पहुंची स्वारघाट थाना की पुलिस ने चारों घायलों को तुरंत आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। जहां पर घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया।

बलदेव दत्त डीएसपी श्री नयना देवी ने बताया कि स्वारघाट के समीप भूमक में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए है। इनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ  लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें