फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा पंचायत घर में चोरी

Fri, 06 May 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला, बिलासपुर/भराड़ी
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत तलवाड़ा के पंचायत घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने पंचायत घर से एक कंप्यूटर और प्रिंटर चुरा लिया। पंचायत प्रधान विमला देवी ने चोरी की सूचना थाना भराड़ी को दी है। पुलिस ने मौके का दौरा करने के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रधान विमला देवी ने बताया कि पंचायत घर के इस दोमंजिला भवन से चोरों ने कंप्यूटर तथा प्रिंटर चोरी कर लिया है। उधर, सचिव मदन लाल ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही यहां का चार्ज तल्याणा के सचिव को सौंप दिया है।
विज्ञापन


उधर, थाना भराड़ी के एसएचओ दयाराम ने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें