फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र की मौत

Fri, 09 Sep 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
शहर के रौड़ा सेक्टर  गुग्गा मंदिर के पास एक छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा का छात्र प्रबल गौतम पुत्र रजनीश निवासी अप्पर निहाल बीती ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह गुग्गा मंदिर के पास बेहोश कर गिर पड़ा। उसके साथियों ने उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। हालांकि युवक का न तो पोस्टमार्टम करवाया गया और न ही परिजनों ने इस संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज करवाई है।

चिकित्सकों ने युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। प्रबल गौतम के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शोक प्रकट किया है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विकास ठाकुर, पूर्व विधायक बाबूराम गौतम, सचिव हेमराज ठाकुर, रत्न लाल शर्मा, रविंद्र भट्टा, रामशरण, एसपी भट्टाए और नरवीर ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें