भराड़ी थाना के तहत एक गांव में महिला के साथ हुए दुराचार के मामले में आरोपी फौजी युवक को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जिसे 16 तारीख को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौर हो कि बुधवार को इस मामले में पीड़ित महिला के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवाए गए। एक गांव की महिला ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके गांव के ही युवक ने रात को उसके साथ दुराचार किया है। भराड़ी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सेना में नौकरी करता है और आजकल छुट्टी पर घर आया हुआ था। उधर, एएसआई दुनी चंद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।