फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस बैल के हमले से एक व्यक्ति घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल घुमारवीं की पंचायत औहर के पलथीं गांव में लावारिस बैल ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। परिजनों तथा लोगों की सहायता से व्यक्ति को लावारिस बैल के चंगुल से छुड़ाया। घायल को इलाज के लिए कंदरौर अस्पताल में लाया जाया गया। इसके बाद परिजन उसे हमीरपुर ले गए। जहां पर वह उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार पलथीं गांव का 56 वर्षीय करतार सिंह अपने घर के आंगन में काम कर रहा था। इस दौरान एक लावारिस बैल ने उस पर हमला कर दिया। करतार सिंह के चिल्लाने पर परिजनों तथा आस-पड़ोस के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे बैल के चंगुल से  छुड़ाया। वार्ड सदस्य उषा देवी ने प्रशासन से लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें