फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई बाजार में फेंकवाए खराब खाद्य पदार्थ

Sat, 19 Mar 2016 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्र मास के मेले चल रहे हैं। शनिवार को चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव डोगरा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहतलाई बाजार में होटलों, ढाबों तथा दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों में रखे खराब खाद्य पदार्थों को फेंकवाया। टीम ने सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि वे ताजा तथा शुद्ध खाद्य वस्तुएं ही बेेचें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ दुकानों तथा रेहड़ियों में बेचे जा रहे खराब खाद्य पदार्थों को फेंकवाया तथा दोबारा ऐसा सामान न बेचने की हिदायत दी। डॉ. डोगरा ने कहा कि यदि किसी भी दुकान में खराब खाद्य सामग्री मिली, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सतीश कुमार तथा विनय कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें