सदर पुलिस ने कोठीपुरा के पास कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 1990 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोठीपुरा से पुलिस को शिकायतें आ रही थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते हैं। सदर थाना के एसएचओ भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस कोठीपुरा पहुंची। वहां पर कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। जब तलाशी ली तो उनके पास से 1990 रुपये की नकदी बरामद हुई।