फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग में लाखों की वन संपदा राख

Wed, 10 May 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
forest fire - फोटो : amarujala
विज्ञापन
घुमारवीं के रोपड़ी जंगल में आग लगने से लाखों की वन संपदा राख हो गई जबकि वन्य जीव जंतुओं को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। आग रिहायशी क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। मगर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल समय रहते आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों ने रोपड़ी स्कूल को भी जलने से बचाया।   
विज्ञापन


दमकल विभाग घुमारवीं के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया की ग्राम पंचायत डंगार के तहत आने वाले रोपड़ी जंगल में आग लगने की सूचना उन्हें फोन पर मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारियों का एक दल मौके के लिए रवाना हो गया।

जब अग्निशन कर्मी मौके पर पहुंचे तो आग ने उग्र रूप धारण कर चुकी थी। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग को बुझाने की मुहिम शुरू की। उन्होंने बताया कि आग इतनी भयानक हो चुकी थी कि उस पर काबू पाने के लिए करीब चार घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग लगने से करीब चार हेक्टेयर से अधिक जंगल को नुकसान हुआ हैं। इसमें बड़ी संख्या में हरे भरे पेड़ जले गए जबकि वन्य जीव जंतु भी काल का ग्रास बने है।

जबकि दमकल टीम वह स्थानीय लोगों की मदद से लाखों की वन संपदा को बचाने में कामयाबी हासिल की है। जंगल के साथ लगते राजकीय प्राथमिक स्कूल रोपड़ी के भवन को भी कर्मचारिों ने आग की चपेट में आने से बचा लिया है।

दमकल टीम में विनय कुमार, ओम प्रकाश और मनोज कुमार और ग्राम पंचायत डंगार की राजो देवी, ब्लॅाक समिति सदस्य अनु देवी पंचायत प्रधान सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें