फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख

Sat, 26 Mar 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला,झंडूता (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र झंडूता के तहत राहण जंगल में शनिवार दोपहर आग लग गई। करीब डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख हो गया। वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक राहण जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग बुझाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहकू राम, वन खंड अधिकारी नत्थू राम, वन रक्षक विनोद राणा, कालीचरण, केहर सिंह, मनीष, रमाकांत, लवली, सागर, सीमा, एकता, निखिल, दीपक, संजीव, गुलशन, विनय, वीना, रेखा तथा पंपी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी लोहकू राम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें