पुलिस थाना तलाई के तहत बड़गांव में एक टैंपो चालक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं अंजनि जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है।