सदर पुलिस थाना के तहत रघुनाथपुरा क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ ही समय बाद उसके पति और सास-ससुर ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।