फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम

Mon, 27 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तीन दिन पहले खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाले विक्रम सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की लेकिन आग की वजह से 90 फीसदी शरीर जलने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

'
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बड़गांव के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले केरोसिन छिड़ककर अपने आप को आग के हवाले कर लिया था। परिजनों ने फौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया था, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

आग से विक्रम का 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था। बड़गांव निवासी विक्रम सिंह चंदेल कुछ महीने पहले अपना काम धंधा छोड़कर घर आ गए थे। इसी वजह से वह मानसिक तनाव में चल रहे थे।
विज्ञापन


अपने बयान में भी उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया था और किसी का भी दोष होने से इंकार किया था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें