नेशनल हाईवे-205 पर गरामौड़ा के पास एक बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोट (हमीरपुर) निवासी अमीं चंद मोटरसाइकिल पर जा रहा था। गरामौड़ा के पास परिवहन निगम की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में अमीं चंद को चोटें आई हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।