शाहतलाई (बिलासपुर)। दुकानदार को धमकी देने पर पुलिस थाना तलाई में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरठीं बाजार में अंकुश गांव हिम्मर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का रहने वाला दुकान करता है। दुकानदार का आरोप है कि एक व्यक्ति ने दुकान के बाहर पशुओं का गोबर फेंक दिया। जब रोकने का प्रयास किया तो उल्टा उपरोक्त व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौज पर उतर आया। पुलिस ने अंकुश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 451, 269, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।