फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में युवक की जहर खाकर मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई थाना के अंतर्गत आने वाले अरुण कुमार (27) पुत्र स्वर्गीय लेखराम निवासी गांव डोहग, झंडूता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होना शुरू हो गई। इसकेे बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें