बरमाणा (बिलासपुर)। भारतीय वशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नाम से नंबर 1800-300-1947 लोगों के मोबाइल फोन में स्वयं भी रात 12 बजे के बाद सेव हो गया है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप में भी लगातार लोगों को यह मैसेज आ रहे हैं। इस नंबर के मोबाइल फोन पर खुद व खुद सेव हो जाने से लोग सकते में है कि यह नंबर कैसे व खुद सेव हो गया।
वहीं जब लोगों ने इस नंबर पर कॉल कर जानकारी लेनी चाही तो नंबर उपलब्ध न बताकर कॉल कट जा रहा था। जबकि पूरा का पूरा नंबर भी डायल नहीं हो रहा था। ऐसे में लोग सकते में हैं कि जब भारतीय वशिष्ठ पहचान प्राधिकरण के नाम से नंबर स्वयं फोन में सेव हो रहा है तो उनकी निजी जानकारियां भी सार्वजनिक हो सकती हैं।
वहीं पूरा दिन भर सोशल मीडिया में भी यही चर्चा चली रही कि यह गुगल की गलती से स्वयं नंबर मोबाइल में सेव हो गया या फिर हेकरों ने लोगों की जानकारियों को जुटाने का प्रयास किया है। बहरहाल लोगों ने नंबर के सेव होनेे के बाद इसे डिलिट तो मार दिया था, वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में भी इस नंबर को लेकर काफी चर्चाएं चली रहीं। इसमें कहा गया था कि वह दिन दूर नहीं जब सुबह-सुबह उठकर मोदी जी लोगों को फोन कर बोलेंगे कि उठ जाओ।
इनसेट....
क्या है यूआईडीएआई नंबर
गोल्डी कुमार, तरुण, बलराम, प्रिंस, सुधीर, कार्तिक, सरोज, श्याम सहित अन्यों का कहना है कि यूआईडीएआई नंबर के जरिये उनका डाटा चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि उन्होंने इस नंबर पर कॉल किया तो फोन मिला ही नहीं और नंबर भी आधा ही मिला। इससे उन्हें शक हो रहा है कि यह नंबर उनका डाटा चोरी करने को लेकर स्वयं ही सेव हो गया है।