बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जामली के पास दो वाहनों की टक्कर से जाम लग गया। बिलासपुर से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार कार पीबी03एएफ-5413 स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रहे टैंकर एचपी11ए-5217 के साथ एक तीखे मोड़ पर टक्कर हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बिलासपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। बिलासपुर थाना से अशोक कुमार, भंडारी राम, गगनदीप, नरेंद्र ने मौके पर जाकर जाम को खुलवाया और यातायात बहाल किया।