फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडराणा जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के समीपवर्ती डडराणा के जंगल में अचानक आग लग गई। इससे पेड़-पौधे आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार रात गांव डडराणा और नालियां के लोगों ने जंगल में आग की लपटें और धुआं उठता देखा। अंधेरा होने के कारण लोग आग पर काबू पाने में असमर्थ रहे। वहीं साथ लगते गांव कट्टल, चूजाना व देही का भी कुछ भाग आग की चपेट में आ गया। आखिरकार सुबह होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से वन महकमे ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वारघाट शंकर लाल से कहा कि आग जंगल के साथ सटी ढांक में लगी थी। घास और पेड़ पौधे इस आग की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें