घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत अमरनाथ शर्मा पुत्र शिवराम शर्मा घुमारवीं ने घुमारवीं थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई की कुछ लोग उसके परिवार के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं जिससे उसके परिवार की प्रतिष्ठा पर सवाल पैदा हो रहे हैं। घुमारवीं थाना पुलिस ने अमरनाथ की शिकायत पर 67 आईटी एक्ट व 509 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
-