बिलासपुर। एक दंपती ने एक बैंक की सहायक प्रबंधक और कैशियर को स्टेटमेंट पर साइन न करने पर धमका दिया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र की नयां गांव स्थित प्रथमा बैंक की सहायक प्रबंधक मोनिका यादव ने रिपोर्ट लिखाई है कि वह 14 सितंबर को बैंक में कार्य कर रहीं थीं। आरोप है कि ग्राम हामिदनगर निवासी साइमन व उसकी पत्नी रजीन उर्फ रजनी उसकी बैंक में आए और एक स्टेटमेंट पर साइन न करने पर उन्हें व कैशियर को धमकाया। उनका कहना है कि दंपती के धमकाने से स्टाफ में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है और सभी डरने लगे हैं। पुलिस ने दंपती के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि वह घटना की जांच की जा रही है।