बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत कुछ लड़कियों ने एक महिला की धुनाई कर डाली। घुमारवीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने घर पर थी। इसी दौरान कुछ लड़कियां आईं। लड़कियों ने पहले महिला से गाली-गलौच किया। जब उसने विरोध किया तो उक्त लड़कियों ने महिला की पिटाई कर डाली। महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। पुलिस ने भादंसं की धारा 451, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।