फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजारी में साढ़े चार किलो भुक्की पकड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
नयनादेवी पुलिस ने मजारी गांव में एक शख्स से चार किलो से ज्यादा भुक्की पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कोट थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने टीम के साथ रात के समय गांव मजारी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मजारी गांव के अमरीक सिंह (52) के पास से तलाशी के दौरान 4 किलो 650 ग्राम भुक्की (चूरा-पोस्त) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आया था। उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कोट थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें