फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टे का सेवन करने से मोटर मेकेनिक की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत आने वाले बरमाणा बाजार में नशे का ज्यादा सेवन करने से एक मोटर मेकेनिक की मौत हो गई है। 27 साल का युवक किराये के मकान में मरा हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि युवक नशे की हालत में 12 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं के टूंडवीं का 27 वर्षीय अरविंद बरमाणा में मोटर मेकेनिक और बेल्डर का काम करता था। युवक ने वहीं बाजार में एक कमरा किराये पर लिया हुआ था जहां पर वह रहता था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह 7 बजे उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया कि अरविंद घर के बाहर आंगन में गिरा पड़ा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि अरविंद मरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि मृतक नशा करता था। जब मंगलवार सुबह पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां उसके बिस्तर के नीचे से शराब की बोतलें, चरस और चिट्टे के सेवन में प्रयोग किए जाने वाले सिल्वर फ्वाइल मिले हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक घर की दूसरी मंजिल में रहता था लेकिन उसकी लाश आंगन से मिली। पुलिस अनुमान लगा रही है कि कमरे के बाहर कोई रेलिंग न होने के कारण नशे की हालत में मृतक 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें