फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाणी चौक पर बाइक स्किड एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमाणी चौक पर बाइक स्किड
विज्ञापन

एक की मौत, दूसरा घायल
घुमारवीं से बरमाणा की ओर जा रहे थे दोनों सवार
घुमारवीं (बिलासपुर।)। घुमारवीं के घुमाणी चौक पर बाइक स्किड होने से एक की मौत और एक अन्य घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार घुमारवीं की तरफ आ रहा था कि अचानक कंदरौर के घुमाणी चौक पर बाइक स्किड हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। युवकों की पहचान कमल कुमार (25) पुत्र निक्का राम गांव और डाकघर पंजगाई और बरनीत शर्मा (19) पुत्र विनोद कुमार शर्मा ग्राम और डाकघर पंजगाई के रूप में हुई है। हादसे में कमल कुमार की मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन शुरू कर दी है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें