फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग में दोगुने रेट किए जा रहे है वसूल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रद्धालुओं को पार्किंग फीस के नाम पर लूटा जा रहा है। सरकारी अमले को इसकी कोई खबर नहीं है। हालत ऐसी है कि पार्किंग में कारों को खड़े नहीं होने दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवारों से पार्किंग के दोगुना पैसे वसूल जा रहे हैं। माता नयना देवी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घवांडल चौक पर एक बड़ी पार्किंग का निर्माण नगर परिषद ने किया है। पार्किंग में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल और गाड़ियां खड़ी होती हैं। ठेकेदार द्वारा सरेआम श्रद्धालुओं से दुगने से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। हालांकि नगर परिषद के तय रेट अनुसार मोटरसाइकिल 10 रुपये में 6 घंटे के लिए और 24 घंटे का 20 रुपये है। लेकिन, ठेकेदार श्रद्धालुओं से तीन-चार घंटों के लिए 50 रुपये वसूल रहा है। पंजाब से आए श्रद्धालु हिम्मत सिंह, राजवीर कुलदीप और सुशील ने बताया कि नगर परिषद की पार्किंग में मोटरसाइकिल के उनसे 3 घंटे के लिए 50 रुपये वसूले गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग में रेट का कोई बोर्ड नहीं लगा है। मेला सहायक अधिकारी एसडीएम चेत सिंह ने बताया की अगर रेट अधिक वसूले जा रहे हैं तो स्वयं निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें