फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल में महिला का संदिग्ध हालत में अर्धनग्न शव मिला

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल पंचायत के तहत घने जंगल में अर्धनग्न महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव बुरी तरह से गल गया था जिस कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। महिला कौन है कहां से है व इसकी मौत कैसे हुई है। इस बात का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है लेकिन जिस तरह से जंगल के बीचों बीच एक छोटी सी खाई में महिला का शव मिला है उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की हत्या की गई हो। मौके पर साथ ही महिला की माला भी पड़ी हुई मिली है। शव की हालत ठीक न होने के कारण पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है ताकि मामले की जांच की जा सके।
महिला का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था और उस के शरीर के कपड़े भी सही हालात में नहीं थे। महिला ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए थे। सोमवार दिन के करीब 12 बजे दधोल क्लां गांव का नंद लाल घास लाने के लिए जंगल की ओर गया था। घटनास्थल के नजदीक ही वह घास काट रहा था तो उसे वहां पर दुर्गंध आने लगी। उसने जैसे ही नाले की तरफ देखा तो वहां पर महिला का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद लाल ने इसकी सूचना पंचायत के उपप्रधान व पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी राजेंद्र जसवाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए व मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव की हालत देखकर लग रहा है कि करीब 15 दिन पहले महिला की मौत हुई है क्योंकि शव बुरी तरह से गल गया है। यहां जंगल में महिला का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या महिला को कहीं और जगह मारकर शव जंगल में फेंका गया है, या महिला ने यहां आकर आत्महत्या की है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें