फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक के पास खून से लथपथ मिली चौकीदार की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के लखनपुर में स्थित वन विश्राम गृह में कार्यरत चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार का शव शनिवार देर रात विश्राम गृह के साथ बने अंडर ग्राउंड पानी के टैंक की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चौकीदार की मौत ऊंचाई से गिरने से हुई है। इसकी पहचान 60 वर्षीय महेंद्र पाल निवासी औहर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दो चौकीदार फोरेस्ट रेस्ट हाउस में तैनात थे। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे महेंद्र पाल पानी की सप्लाई देखने के लिए मिड हिमालय कार्यालय के साथ स्थित पानी की टंकी के पास गया। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जब दूसरा चौकीदार वहां गया तो महेंद्र मृत पड़ा था। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को भी बुलाया। मौके पर शराब की बोतल सहित खाने-पीने का सामान भी पाया गया है। अभी तक इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि चौकीदार की मौत कैसे हुई है। पुलिस का कहना है कि उक्त चौकीदार अंडर ग्राउंड पानी के टैंक के ऊपर प्लास्टिक की टंकियों को देखने के लिए चढ़ा होगा। जिन सीढ़ियों से वह टंकियों को देखने के लिए चढ़ा होगा शायद उन्हीं से गिरकर टैंक की छत पर गिर गया होगा। इससे उसके सिर में चोट आ गई ओर उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन

उधर, सदर थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें