शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत नघ्यार के गांव नध्यार की एक महिला ने तलाई पुलिस थाना में अपने जेठ के खिलाफ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि शुक्रवार को उसके जेठ ने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवी के पुलिस डीएसपी राजेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।