फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर के साथ रास्ता रोककर मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल के गांव ढोलग निवासी शेर सिंह ने पुलिस थाना तलाई में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी के साथ ढोलग बाजार में जा रहा था कि दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका व उसके साथ गालीगलौज करने लगा। जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसके साथ मारपीट की और वह उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें