अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
शहर के रौड़ा सैक्टर में कार और बाइक के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। कार चालक ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस के पास दी हुई शिकायत में साहिल शेख निवासी रौड़ा सैक्टर ने बताया कि कार में जाते समय जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंचा, एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार को खासा नुकसान हुआ है। उसने बताया कि जब उसने उससे उसका लाइसेंस पूछा तो उसके पास लाइसेंस भी नहीं था। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।