फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में पुलिस ने पकड़े तीन जेबकतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में श्रावण अष्टमी मेलों के शुरू होते ही जेब कतरों के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने मेले के दूसरे दिन ऐसे ही एक गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। इनके पास से पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। तीनों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा गया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है, ताकि इनके बाकि सदस्यों को भी पकड़ा जा सके। श्री नयनादेवी में श्रावण अष्टमी के मेलों के शुरू होते ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरे श्रद्धालुओं की जेबें काट लेते हैं। मेले के दूसरे दिन भी दोपहर की आरती के बाद जब मंदिर में एकाएक ज्यादा भीड़ बढ़ गई तो जेबकतरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। दूसरे दिन इन जेबकतरों ने कई श्रद्धालुओं की जेबें भी काटीं। पुलिस कर्मियों न मुस्तैदी दिखाते हुए जेबकतरों को धर दबोचा। तीनों को मंदिर परिसर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये पकड़ा गया। इनमें एक को पुलिस ने मंदिर के भीतर दो आरोपियों को मंदिर के बाहर से पकड़ा गया है। तीनों को पकड़ कर पूछताछ के लिए ले जाया गया है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिरकार जेबकतरों ने कितने श्रद्धालुओं की जेबें काटी हैं। इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके। मंदिर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान सादे कपड़ों में भी तैनात है। यह हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने तीन जेबकतरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनसे कुछ सामान भी बरामद हुआ है इसके अलावा कुछ और लोगों को भी शक के आधार पर पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें