फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर बस स्टैंड में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर।
विज्ञापन

बिलासपुर बस अड्डा में रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उक्त शख्स काफी समय से बस स्टैंड में ही रहता और मजदूरी का काम करता था। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर बस स्टैंड में आए यात्रियों ने शख्स को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना बस अड्डा अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (50) निवासी मोगा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश कुमार काफी सालों से बस स्टैंड में ही रहता था आौर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। पुलिस ने संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा संस्कार करवाया
बिलासपुर।
गुरु पूर्णिमा पर्व गायत्री शक्ति पीठ रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गेहड़वीं, बरठीं, घुमारवीं और पंजगाईं सहित जिला के अन्य स्थानों से आए गायत्री परिजनों ने भाग लिया। समारोह में चेतना संस्था की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में गुरु पूर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसका संचालन शांति कुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भरत सिंह, और डा. यशवंत सिंह ने किया। इस मौके पर गुरु दीक्षा संस्कार भी करवाया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि समुदाय में गुरु परंपरा, गुरु ज्ञान और गुरु महिमा उतनी ही प्राचीन है जितनी की भारतीय संस्कृति। इस अवसर पर समाज सेवी नंद प्रकाश बोहरा, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता इंजीनियर एनआर शर्मा, राम रतन, प्रेमलाल और संतोष भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

...................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें