अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। त्योहारी सीजन को लेकर छापेमारी वाले सभी विभाग चौकन्ने हो गए हैं। इसी कड़ी मेें आबकारी एवं कराधान विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नाके के दौरान 37 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्स रविंद्र कुमार ने बताया कि टीम त्योहारी सीजन को लेकर दिन रात नाके लगा रही है। इस टीम में सतिंद्र विद्यार्थी असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट स्टेट टैक्स ऑफिसर सुलक्षणा आचार्य, स्टेट टैक्स ऑफिसर रवि कुमार, विजय कुमार ने बताया कि बिना बिल के माल व टैक्स चोरी के वाहनों की लगातार चेंकिंग जारी है। हर एक वाहनों को चेक किया जा रहा है। ज्यादातर यह वाहन मध्य रात्रि बिलासपुर से क्रॉस हो रहे हैं जिन्हें टीम नाका लगाकर पकड़ रही हैं।