फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों से बचने के चक्कर में बस से टकरा दिया स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के लखनपुर में एचआरटीसी बस व स्कूटर के बीच टक्कर हो गई लेकिन गनीमत रही की हादसे में स्कूटर चालक की जान बच गई। एचआरटीसी चालक ने सतर्कता दिखाते हुए बस को अपनी साइड बिल्कुल सड़क किनारे खड़ा कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार बिलासपुर की ओर किसी कार्य से आ रहा था। स्कूटर चालक ने बताया कि जैसे ही वह लखनपुर के पास पहुंचा तो स्कूटर के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। कुत्तों से बचने के लिए जैसे ही उसने स्कूटर को एक तरफ किया तो सामने से आ रही एचआरटीसी बस से टकरा गया। स्कूटर चालक बस के सामने टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एचआरटीसी चालक ने सतर्कता दिखाते हुए स्कूटर चालक की जान को बचा लिया। उसने बस को अपनी साइड बिल्कुल किनारे ले जाकर खड़ा कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आपस में सुलह हो जाने से मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा।
-------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें