अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा थाना के जुखाला क्षेत्र में महिला के साथ दुराचार के आरोप में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 6 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। शिकायत में विवाहिता ने बताया है कि वह घर पर अकेली थी। इस दौरान
दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार को अंजाम दिया।