फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में व्यक्ति से 10 बोतल अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
wine - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है। रविवार रात थाना तलाई की ओर से गस्त पर निकली टीम जिसमें एएसआई राजेश शर्मा व होमगार्ड प्रकाश चंद थे ने एक व्यक्ति को बाजार में रोका तो तलाशी करने पर उसके पास थैले में 10 बोतल शराब देसी मार्का पहाड़ी संतरा बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति से पूछताछ पर शराब का परमिट दिखाने के लिए कहा तो व्यक्ति कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया।
पुलिस ने रमेश कुमार पुत्र पचानंद निवासी गांव व डाकघर ओरा थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब रखने के जुर्म में आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेकर अवैध शराब को अपने कब्जे में ले लिया था। हालांकि बाद में व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया। उधर इस मामले में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहाकि अवैध शराब व नशा के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान चला हुआ है। उन्होंने कहा अवैध शराब व नशा करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें