फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनयना देवी में बिछड़ी महिला को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी में माथा टेकने आई महिला अपने परिजनों से बिछड़ गई जिसे बाद में सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों से मिलवाया। जानकारी के अनुसार गत रात काफी संख्या में श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंच रहे थे, उस समय लुधियाना से श्रद्धालुओं का जत्था माता जी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचा। दर्शन करने के उपरांत एक महिला श्रद्धालु मंदिर में अपने साथियों से बिछड़ गई और बिछड़ने के बाद वह अपने साथियों को इधर-उधर तलाश करती रही लेकिन उसके साथी ही नहीं मिले और फिर उसे पुलिसकर्मियों के द्वारा मंदिर के कंट्रोल रूम में लाया गया। उसके घर वालों को सूचना प्रसारित की गई कि उनकी लड़की मंदिर के कंट्रोल रूम में है अगर कोई भी परिजन इस आवाज को सुनता है तो वह अपनी बेटी को ले जाएं। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी बर्फीराम, नीरज धीमान, होम गार्ड के जवान विजय कुमार और मंदिर के सेवक जगतार सिंह ने उसे ढांढस बधाया और उसके पश्चात पुलिसकर्मी उसके परिजनों को ढूंढते हुए उसे साथ लेकर के लंगर भवन की तरफ ले गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें