फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में चोरी मामले में चालक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं थाना में कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कार मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। जानकारी के अनुसार पुलिस में दी शिकायत में ऊना निवासी अमित ने बताया कि उनकी स्विफ्ट कार बद्दी में किसी कंपनी में अटैच है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने चालक को गाड़ी लेेकर ऊना बुलाया। इसके बाद उन्होंने चालक को गाड़ी लेकर शिमला ले जाने को कहा। इसमें कंपनी के अधिकारी को आना था। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के भगेड़ के पास पहुंचने पर चालक का फोन आया कि कोई गाड़ी को चुराकर ले गया है। इसके बाद कार मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। अमित ने चालक के खिलाफ घुमारवीं थाना में बयान दर्ज करवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक को जब हिरासत में लिया गया तो वह नशे में था और कार की चाबी उसके पास ही थी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घुमारवीं डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास कार के चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें