फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर का सेवन करने से 20 साल के युवक की मौत

विज्ञापन
generic medicine
विज्ञापन

विज्ञापन
भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल के तहत आने वाले मैहरी काथला गांव में जहर का सेवन करने से एक 20 साल के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मृतक यहां किसी के घर में नौकर था जिसने शनिवार शाम को जहर का सेवन कर लिया। हालांकि उसके मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
युवक की पहचान रवि पुत्र राम गोयल उम्र 20 साल गांव हरिवेलीधानपुर थाना सिर कोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उक्त युवक यहां नौकर के रूप में पंकज धीमान के घर पर काम करता था।
विज्ञापन

युवक ने गत रात को किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया गया था। मालिक को जब पता लगा तो उन्होंने युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई है। हालांकि युवक ने जहर का सेवन क्यों किया इस बारे में कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस संबंध में जिसके घर युवक काम करता था उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि पुलिस आस पास वाले लोगों से भी इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है तथा हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में घर के लोगों बयान दर्ज किए हैं। वहीं अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें