फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत

विज्ञापन
corolla-altis-brown car
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी में गाड़ी की चपेट में आने से पांच वर्षीय स्कूली छात्र की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे श्रीनयना देवी पकड़ लिया गया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार श्रीनयना देवी में चैत्र नवरात्रों के चलते बाहरी राज्यों सहित प्रदेश भर से वाहनों की भारी आवाजाही है। दोपहर बाद श्रीनयना देवी के समीप मंडयाली पंचायत के गांव नम्हैला नामक स्थान पर मोड़ पर श्रीनयना देवी जा रहे यात्रियों के एक वाहन (पीबी29एक्स-5611) ने स्कूल से घर जा रहे पांच वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा बुरी तरह से सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग शाम तीन बजे के बाद की है। जब पादों के परों में स्कूल की छुट्टी होने पर गांव के बच्चे अपने घरों को जा रहे थे। इनमें स्कूल में पढ़ने वाला पहली कक्षा का पांच साल का विजय कुमार पुत्र देवीचंद निवासी गांव नम्हैला भी था। विजय कुमार को कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से वाहन को लेकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों तरफ नाके लगा दिए। इसके बाद पुलिस ने कैंची मोड़ के पास वाहन को पकड़ लिया। एएसआई नीलम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई गई थी, जिसके बाद आरोपी चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का समाचार मिलते ही श्री नयना देवी के पुलिस अधिकारी संजय शर्मा, एसडीएम अनिल चौहान तथा तहसीलदार दुर्गादास यादव घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया है। शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, चालक एवं वाहन को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें