गैंगरेप में तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
बिलासपुर। घर में घुसकर महिला के साथ गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सुबह के दौरान नगर की कैनाल रोड पर घूमने जाती थी। आरोप है कि मोहल्ला साहूकारा निवासी एक व्यक्ति भी घूमने जाता था। आरोप है कि उसने घूमने के दौरान ही उससे दोस्ती करनी चाही, मगर उसने मना कर दिया। 26 अगस्त की शाम वह अपने घर में थी। आरोप है कि वह व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और तमंचों के बल पर उसके साथ सामूहिक रुप से गैंगरेप किया। महिला का कहना है कि वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।